जमशेदपुर, मई 28 -- अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी भालूबासा में ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद की नमाज़ संपन्न होने के बाद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और भाईचारे-मोहब्बत का पैगाम दिया। समारोह के दौरान अंजुमन कार्यालय में सभी ने मिठाइयां खाईं और ईद मिलन का आनंद लिया।इस अवसर पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा और मजिस्ट्रेट अजय कुमार हेम्ब्रम विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अंजुमन के सचिव मोहम्मद अरशद, कोषाध्यक्ष रागिब खान, मोहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसी मोहम्मद इलियास, मोहम्मद कमल, सरवर साहब, पप्पू खलील साहब, मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद अख्तर, शंभू मुखी, मनु मंडल, संतोष कुमार और संजय नदी एवं सीतारामडेरा शांति समिति के अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अज़हा का पर्व पूर...