रांची, अप्रैल 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया के चुनाव के लिए जारी फाइनल वोटर लिस्ट की एक बार फिर से जांच होगी। यह निर्णय लेक रोड राइन उर्दू स्कूल में हुई आवामी बैठक में लिया गया। जामा मस्जिद के खरीब मुफ्ती तलहा नदवी, राइन पंचायत के अध्यक्ष हाजी फिरोज और अधिवक्ता अजहर खान की सदारत में हुई बैठक में वोटर लिस्ट की जांच करने के लिए एक आक्षेप कमेटी का गठन किया गया है। पांच सदस्यीय आक्षेप कमेटी में चुनाव संयोजक द्वारा चयन अधिवक्ता समेत तीन के अलावा वोटर लिस्ट में शिकायत करने वाले दो लोगों को रखा जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने अंजुमन का चुनाव हर हाल में कराने पर सहमति दी। कहा कि अगर कोई व्यक्ति चुनाव में बाधा उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ शहर की आवाम ठोस निर्णय लेगी। बैठक में इस्लाम इदरीसी, मेराज गद्दी, अधिवक्ता अजहर खान, पार्ष...