देवरिया, मई 28 -- देवरिया, निज संवाददाता अंजुमन इस्लामिया में वित्तीय अनियमितता के शिकायत की जांच करने को खजांची इजहारूल हक बबलू ने जांच अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को शपथ पत्र के साथ साक्ष्य व सबूत दिया है। उन्होंने जांच अधिकारी से आवंटन, निर्माण व अनियमितता की स्थलीय जांच, आडिट कराने की मांग की है।

शिकायत और जांच की प्रक्रिया मई महीने के पहले सप्ताह में अंजुमन इस्लामिया के खजांची इजहारूल हक बबलू व अन्य ने मंडलायुक्त से मिलकर अंजुमन इस्लामिया के सदर मो. जलालुद्दीन खां पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। उन्होंने अंजुमन इस्लामिया के बैंक खातों तथा 125 दुकानों के किराये व बिना मानचित्र स्वीकृत किये ही अस्पताल का निर्माण कराने की त्रिस्तरीय कमेटी बनाकर जांच कराने की मांग की। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को जांच...