रांची, अप्रैल 7 -- खूंटी, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया खूंटी के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 मई को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि उसी दिन शाम 6 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। यह जानकारी अंजुमन इस्लामिया खूंटी द्वारा जारी विज्ञप्ति में दी गई। जारी विज्ञप्ति के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया 9 अप्रैल से प्रारंभ होगी। नामांकन फॉर्म की खरीद एवं जमा करने की तिथि 9 अप्रैल से 12 अप्रैल निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 13 अप्रैल को की जाएगी, जबकि 14 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न (सिंबल) का वितरण 15 अप्रैल को किया जाएगा। इधर, चुनाव ...