सिमडेगा, मार्च 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अंजुमन इस्लामिया इस्लामपुर के द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। अंजुमन के सदर मो नौशाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड सदस्यों का स्वागत किया गया। अंजुमन के ओहदेदारों ने नप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक रिंकू और वार्ड सदस्य रोसा केरकेट्टा, आयशा खातून, ईस्मत जहां, और मो वसीम हीरू को पौधा देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर अंजुमन के सदर मो नौशाद और सेक्रेटरी मो इम्तियाज ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शहर के सर्वांगीण विकास की बात कही। उन्होंने अंजुमन इस्लामिया इस्लामपुर के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी जानकारी देते हुए भविष्य की योजना भी बताई। मौके पर नप अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने अंजुमन के ...