छपरा, अगस्त 23 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मानवता और इंसानियत की सेवा का संदेश देते हुए मढ़ौरा के सामाजिक संगठन अंजुमन इदरीसीया के आठ सदस्यों ने पटना स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। संगठन की इस पहल से समाज में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश गया। रक्तदान करने वालों में संगठन के संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली, प्रखंड अध्यक्ष जैनुद्दीन, मसरख के रुस्तम अली, मढ़ौरा विक्रमपुर के बिट्टू सिंह, मिर्जापुर के एजाज अली तथा असोइया-मिर्जापुर के अरशद अली समेत अन्य सदस्य शामिल थे। संयोजक आफताब अली ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद की अमूल्य जिंदगी बचा सकता है। उन्होंने कहा कि अंजुमन इदरीसीया का उद्देश्य समाज में भाईचारा, मानवता और इंसानियत की भावना को मजबूत करना है। भविष्य में अधिक लोगों को जोड़कर नियमित रक...