अंजुमनों व अकीदतमंदों ने निकाला चौकी का जुलूस
उन्नाव, जून 21 -- बांगरमऊ। मोहर्रम की चौथी तारीख पर नगर में अकीदत, गम और इमामे-हुसैन की याद में आयोजित चौकी के जुलूस में अंजुमनों व अकीदतमंदों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। मातमी धुनों, नौहाख्वानी और मर्सियाख्वानी के बीच कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई। जुलूस दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन रहा और या हुसैन की सदाओं से फिजा गूंज उठी। नगर के मोहल्ला दरगाह शरीफ स्थित हजरत मीर सैयद अलाउद्दीन (मीरा शाह बाबा) की दरगाह से चौकी का जुलूस जहीर अहमद वारसी के नेतृत्व में रात लगभग नौ बजे रवाना हुआ। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके जांनिसार साथियों की शहादत को याद करते हुए गम का इजहार किया। यह भी पढ़ें- मोहर्रम की चौथी का जुलूस निकला, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल जुलूस निर्धारित मार्गों से होता हुआ घूरेटोला चौराहे पहुंचा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.