मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संयुक्त कृषि भवन प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र मुशहरी में उद्यान विभाग की ओर से शुक्रवार से दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार शुरू हुआ है। इसका उदेश्य जिले में अंजीर और बांस की खेती शुरू करने के लिए किसानों को जागरूक करना है। जिला उद्यान पदाधिकारी आभा कुमारी ने बताया कि अंजीर और बांस की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसी को ध्यान में रखकर दो दिवसीय सेमिनार रखा गया है। इसमें किसान को इसके फायदे और लगाने की प्रक्रिया आदि की विस्तार से जानकारी दी जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्जवलन कर डीएओ हिमांशु कुमार, केविके सरैया के वरीय वैज्ञानिक डॉ. राम कृष्ण राय समेत अन्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...