देवघर, मार्च 7 -- देवीपुर, प्रतिनिधि देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ बाजार में एक अंजान युवक को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। जांच-पड़ताल में युवक मानसिक रूप से कमजोर निकला। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे जमुआ बाजार में अंजान युवक बंगाल की पंजीकृत स्पोर्ट्स बाइक डब्लूबी-4-एबी-5441 के साथ था। बाइक में चॉकलेट, फल आदि टंगा था और ग्रामीणों से स्कूल के बारे में पूछ रहा था। उसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक को थाना लाया और छानबीन की। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में युवक मानसिक रूप से कमजोर निकला। उसने अपना घर पश्चिम बंगाल के बीरभूम बताया है। सूचना के बाद परिजन उसे लेने के लिए देवीपुर थाना पहुंच रहे हैं। युवक व उसकी बाइक थाने में रखी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.