अंजान नदी पुल के पास सड़क हादसे में कोचिंग शिक्षक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जमुई, जून 7 -- जमुई। जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजान नदी पुल के समीप बुधवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के शिवाला टोला निवासी सोनू कुमार (पिता- अरुण सिंह) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- कोचिंग पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत,कोहरामहादसे का विवरण मिली जानकारी के अनुसार सोनू कुमार हर दिन की तरह जमुई शहर स्थित एचीवर क्लासेस में छात्रों को पढ़ाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंजान नदी पुल के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.