समस्तीपुर, अप्रैल 19 -- पूसा। असहाय परिवारों व जरूरतमंद बहनों की शादी एवं सामाजिक सेवा से निरंतर जुड़े लोगों के लिए रविवार को शहनाई टीम ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। गोल्डेन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित समारोह का उदघाटन पूर्व जिप सदस्य संजय कुमार सिंह व अन्य आगत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्वागत गीत अंजली व नेहा ने प्रस्तुत किया। बाद में दोनों ने बेजुवान है वो, किसान है शीर्षक गीत गाकर मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। बाद में मनीष मिश्रा ने कई फिल्मी गीत से जमकर ताली बटोरी। तबले पर दरभंगा घराने के चर्चित तबला वादक प्रभात कुमार तुलसी संगत कर रहे थे। सम्मानित होने वालों में संजय कुमार सिंह समेत राकेश वर्मा, राजेश वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, रविन्द्र मिश्रा, विभा मिश्रा, वैशाली द्विवेदी, अंजनी कुमार, अमरजीत कुमार गुप्ता, कंचन गुप्ता, मि...