अंजली को मिला गोल्ड मेडल
पिथौरागढ़, जून 19 -- प्रमोद दिगारी, डीडीहाट। महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट की छात्रा अंजली ने एमए राजनीति विज्ञान में स्वर्ण पदक जीता है। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें एमए राजनीति विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत एक लाख बीस हजार की धनराशि छात्रवृति के तौर पर दी गई। अंजली ने राजनीति विज्ञान में अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए असिस्टेंट प्रो. विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार कोहली को श्रेय दिया है। छात्रा को स्वर्ण पदक मिलने पर प्राचार्या प्रो. प्रेमलता कुमारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें- पूनम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.