जमशेदपुर, जनवरी 10 -- खाते में 25 लाख रुपये होने के बावजूद नियमों का हवाला देकर बैंक ने इलाज के लिए पैसे नहीं दिए, जिससे सोनारी निवासी समाजसेवी और सेवानिवृत्त शिक्षिका अंजलि बोस का शुक्रवार सुबह एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सोनारी शाखा में लाखों रुपये जमा होने के बावजूद नियम के कारण समय पर बेहतर इलाज संभव नहीं हो सका। डॉक्टरों ने अंजलि बोस को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी थी। पैसे नहीं निकलने से परिजन कुछ नहीं कर पाए। शुक्रवार को बैंक के अधिकारी रुपये लेकर तब पहुंचे, जब अंजलि का निधन हो गया था। अंजलि बोस वर्ष 2008 में कपाली विद्यालय से सेवानिवृत्त हुई थीं। अविवाहित होने के कारण उन्होंने खाते में किसी को नॉमिनी नहीं बनाया था। इस वजह से बैंक ने भुगतान में अड़चन लगा दी। परिजन लगातार बैंक का ...