हल्द्वानी, अप्रैल 25 -- रामनगर। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया रामनगर के चार मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल की छात्रा अंजलि शर्मा ने प्रदेश में 12वीं रैंक हासिल की है। वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। इसी कक्षा के हर्षित खुल्बे ने 23वीं रैंक प्राप्त की है और उनका सपना एक कुशल इंजीनियर बनने का है। इन्टरमीडिएट में मेघा गौतम ने प्रदेश की मेरिट सूची में 19वीं रैंक प्राप्त की है और वह डॉक्टर बनकर जनसेवा करना चाहती हैं। वहीं प्रतिभा सनवाल ने 23वीं रैंक हासिल की है और वह एग्रीकल्चर इंजीनियर बनने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड बोर्ड की मेरिट लिस्ट में एक साथ पांच छात्राओं ने बनाई जगह यह भी पढ़ें- खीमा बिष्ट के दक्ष आर्य बने इंटर में ब्लॉक टॉपर यह भी ...