लखनऊ, जुलाई 15 -- फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर बुधवार को अंजनी कुमार पांडेय को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इस अवसर पर संगठन ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पौधारोपण किया और स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी व उपहार बांटे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, संगठनात्मक एकता और सामाजिक सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान सूर्य नारायण तिवारी, जानकी शरण शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, निर्मल यादव, प्रवीण मणि त्रिपाठी सहित कई व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...