आदित्यपुर, अप्रैल 9 -- गम्हरिया। अंजनिया इस्पात कंपनी में हुई चोरी के मामले का आठवां फरार आरोपी को ग़म्हरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रामचंद्र रजक ने बताया कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया स्टेशन रोड निवासी विकी पांडेय की तलाश पुलिस को थी। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि 11 मार्च की रात कंपनी के स्टोर रूम से चोरी हुई थी। उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को फरार आठवां आरोपी को जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...