सहरसा, फरवरी 3 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर अंचल में सोमवार से अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से राजस्व से जुड़े कार्य प्रभावित हो रही है। भूमि से संबंधित विभिन्न कार्य ठप रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर के अंचलाधिकारी शुभम वर्मा एवं राजस्व अधिकारी खुशबू कुमारी हड़ताल में शामिल होने के लिए पटना में डटे हुए हैं। हड़ताल की स्थिति को देखते हुए जिला गोपनीय प्रशाखा, सहरसा की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान परिस्थिति एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी अंचलों में अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी का प्रभार संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया है। आदेश में स्पष्ट निर्...