अंचल परिसर में जनता दरबार का आयोजन, 9 में 5 का हुआ निष्पादन
समस्तीपुर, जून 27 -- विद्यापतिनगर। अंचल परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल अधिकारी कुमार हर्ष व एसआई अर्चना कुमारी द्वारा फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं तथा मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। जनता दरबार में कुल 9 भूमि विवाद संबंधी मामले प्राप्त हुए। इनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 4 मामलों में आवश्यक जांच एवं अभिलेखों के सत्यापन के बाद कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर समाधान का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Chapra News जनता दरबार में पांच नए आवेदन आए, पांच मामलों का हुआ निष्पादन सीओ ने कहा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.