बेगुसराय, जुलाई 29 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। भाकपा अंचल परिषद की बैठक में एक सितंबर को दिल्ली रैली में सैकड़ों लोगों को भाग लेने की तैयारी पर चर्चा की गई। राज्य परिषद सदस्य जुलूम सिंह ने कहा कि देश में छात्रों, नौजवानों और किसानों के लिए काफी विषम स्थिति बन गई है। ऐसे में दिल्ली में पार्टी के द्वारा कई गंभीर मुद्द को लेकर रैली का आयोजन किया गया है। किसान नेता दिनेश सिंह ने छह से 14 अगस्त तक निरंतर गांव गांव जाकर लोगों से दिल्ली चलने की अपील की जाएगी। इसको लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। पूर्व अंचल मंत्री कॉ.परमानन्द सिंह, पूर्व प्रमुख राम स्वार्थ सहनी, अब्दुस समद, जिला परिषद सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह, निर्भय कुमार शांडिल्य, प्रदीप कुमार चिंटू, राम उद्गार पासवान, मो वासीफ बब्बन, राम चन्द्र सिंह बरखू, छात्र नेता मो. हसमत बालाजी, प्रिंस...