अंचल गठन पर नगर निगम सुस्त, पांच महीने बाद भी कागजों में सिमटी प्रक्रिया
भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अंचल (जोन) गठन की प्रक्रिया ठप पड़ी है। निगम प्रशासन द्वारा इसके लिए बकायदा उपनगर आयुक्त और टाउन प्लानर सहित वरीय अधिकारियों की एक कमेटी गठित की गई है, लेकिन पांच महीने बीत जाने के बाद भी यह कमेटी अपनी जिम्मेदारी तय नहीं कर सकी है।नगर विकास एवं आवास विभाग (यूडीएचडी) ने पिछले वर्ष अगस्त में ही अंचल गठन की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद निगम ने जनवरी में कमेटी का गठन तो कर दिया, लेकिन मुख्यालय स्तर से स्पष्ट क्राइटेरिया तय न होने और बैठकों के अभाव में यह पूरी प्रक्रिया फाइलों में दबी हुई है। अब सशक्त स्थायी समिति के चुनाव के बाद होने वाली आगामी सामान्य बोर्ड की बैठक में इसका विस्तृत प्रस्ताव रखा जाना है, जिसे मंजूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.