मधुबनी, अप्रैल 22 -- राम शरण साह मधुबनी। बेनीपट्टी में बुधवार को पटना से आई निगरानी टीम ने अंचल क्लर्क साकेत कुमार सिंह और बिचौलिये परमानंद झा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों अतिक्रमण हटाने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। अरेर निवासी रविन्द्र यादव की शिकायत पर दोनों को कार्यालय से दबोचा गया।जानकारी के अनुसार, रविन्द्र ने 13 अप्रैल 2026 को निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि अतिक्रमित भूमि खाली कराने के एवज में अंचल कर्मी और बिचौलिये उनसे 15 हजार रुपये मांग रहे हैं। विभाग ने सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद 21 अप्रैल को कांड दर्ज किया था।निगरानी विभाग के डीएसपी समीर चन्द्र झा के नेतृत्व में गठित धावा दल ने बुधवार को बेनीपट्टी अंचल कार्यालय की घेराबंदी की। क्लर्क और बिचौलिये ने शिकायतकर्ता को रिश्वत के 10 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.