पटना, मार्च 13 -- अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल के बीच अंचल कार्यालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रभारी अधिकारियों को राजस्व संबंधी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस बाबत सभी डीएम को पत्र भेजकर प्रशिक्षण सुनिश्चित करने को कहा है। विभाग ने कहा है कि बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों की हड़ताल के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत ग्रामीण विकास पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी का प्रभार दिया गया है। राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित और नियमानुसार निष्पादन के लिए इन कर्मियों को प्रशिक्षण और सहयोग देना आवश्यक है। इसलिए जिलों में पदस्थापित सभी वरीय उपसमाहर्ता को जिलान्तर्गत एक-दो अंचल आवंटित करने को कहा गया है ताकि वे प्रभारी अंचलाधिकारी और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.