लखीसराय, फरवरी 26 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय बड़हिया ने ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में एक मिसाल पेश की है। बीते करीब एक वर्ष से कार्यालय का बिजली उपभोग बिल शून्य आ रहा है। हालांकि नियमानुसार फिक्स्ड चार्ज का भुगतान किया जाता है, लेकिन यूनिट के आधार पर किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं हो रहा है। इसका प्रमुख कारण कार्यालय भवन की छत पर स्थापित सोलर प्लेटें हैं। इन सोलर पैनलों से उत्पादित ऊर्जा सीधे पावर ग्रिड को आपूर्ति की जाती है, जिसके समायोजन में कार्यालय का उपभोग बिल संतुलित होकर शून्य के करीब पहुंच जाता है। बता दें कि फरवरी 2025 से ही कार्यालय को उपभोग यूनिट के रूप में कोई राशि नहीं देनी पड़ी है, जबकि अगस्त माह 2025 से बिहार सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की घोषणा भी प्रभावी हुई है। ऊर्जा बचत ...