हाजीपुर, दिसम्बर 13 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर लगे। मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार,थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा सहित राजस्व कर्मी अमित कुमार, अंचल कर्मी नवीन कुमार व भूमि विवाद से संबंधित आवेदन लेकर आए,विभिन्न फरियादी शिविर में शामिल हुए। अंचलाधिकारी ने विभिन्न भूमि विवादों को देखा अनेक वादों को दोनों पक्षों की सहमती से मौके पर ही निपटारा किया। शिविर में चंद्रशेखर शर्मा बनाम सुभाष चंद्र शर्मा ग्राम बेलकुंडा के भूमि विवाद को देखा। जिसमें दोनों भाइयों में आपसी बंटवारा को लेकर विवाद था। जिसे अगले शिविर में आने का निर्देश दिया। वही परिमार्जन राजस्व शिविर में जमा आवेदन के संबंध में भी मौके पर उपस्थित अनेक रैयतों ने जानकारी प्राप्त की। जिसे अंचलाधिकारी ने सभी प्राप्त ऑफलाइन आवेदनो...