मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंचल कार्यालय में शुक्रवार को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। मामले को लेकर पन्देह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार और उपप्रमुख प्रतिनिधि सुमन ठाकुर को आरोपित किया है। संजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि सीओ से बात कर रहे थे। इसी दौरान दोनों आरोपित कार्यालय पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की गई। गले से सोने की चेन छीन ली। जान से मारने की भी धमकी दी है। वहीं, प्रमुख पति विजय कुमार पासवान ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अंचल कार्यालय में घुसते ही संजय कुमार सिंह मारपीट करने लगा। सुमन ठाकुर ने आवेदन नहीं दिया है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि दोनों तरफ स...