बेगुसराय, फरवरी 14 -- नावकोठी, निज संवाददाता। अंचल क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में उत्पन्न भूमि विवादों के निपटारे को लेकर शनिवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सूरज कुमार ने की। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित दो नए मामलों को सुनवाई हेतु दर्ज किया गया। पूर्व से लंबित 12 मामलों में सुनवाई करते हुए पांच मामलों का निष्पादन किया गया। विष्णुपुर के नीरपुर में मसो. गीता देवी एवं रामोतार राम द्वारा वाद में अभिरुचि नहीं लेने, हसनपुर बागर के मो. अफरोज व मो. कासिम को सक्षम न्यायालय जाने की सलाह दिए जाने, रजाकपुर पंचायत के चक्का में नीतू देवी व राम महतो द्वारा वाद में रुचि नहीं लेने, रजाकपुर के रामेश्वर तांती व प्रभात मोची मामले में प्रथम पक्ष द्वारा अभिरुचि नहीं लेने तथा समसा के ज्योति दे...