छपरा, फरवरी 9 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के जेएस भारद्वाज डिग्री कॉलेज के योगेंद्रनाथ सिंह व सचिव रविरंजन सिंह ने डीएम को आवेदन देकर 11 फरवरी से अंचल कार्यालय का सामने आमरण अनशन करने की घोषणा की है। आवेदन में कहा गया कि 19 जनवरी को एसडीओ कोर्ट द्वारा जिस जमीन पर निर्माण की रोक लगाई है, उस पर सीओ द्वारा विपक्षी को सहयोग करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। डीएम को दिए आवेदन में कहा गया है कि यदि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सपरिवार आमरण अनशन किया जाएगा। जमीन के अभाव में लटका कन्या विवाह भवन के निर्माण का मामला जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड की विशुनपुरा पंचायत के लिए स्वीकृत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के भवन के निर्माण का मामला जमीन उपलब्ध नहीं होने व एनओसी नहीं मिलने के कारण अधर में लटक गया है।इस संबंध में मुखिया प्रति...