मुजफ्फरपुर, जून 16 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददता। अंचल कार्यालय में वर्षों से बंद पड़ा बायोमेट्रिक अटेंडेंस डिवाइस मंगलवार से चालू हो गया। आरटीआई एक्टिविस्ट अमरेन्द्र कुमार ने सहयोग पोर्टल पर चार जून को इसकी शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि इस डिवाइस के बंद रहने से कई कर्मी कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते थे। इससे आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...