दरभंगा, मार्च 2 -- बिरौल। अंचल व नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर खुलेआम मांस-मछली की दुकानों का बाजार लगाकर बिक्री कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन दुकानों पर सरकार के आदेशों का कोई प्रभाव नहीं दिख रहा है। ऐसे दुकानदारों को विरुद्ध प्रशासनिक स्तर पर कोई कारगर कदम नहीं उठाए जाने से स्थानीय लोगों को प्रशासन के विरुद्ध काफी नाराजगी है। कोठी पुल चौक, शहीद भगत सिंह स्मारक चौक, खादी भंडार चौक, पुल घाट, हाटगाछी, पुराना थाना चौक सहित ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों पर इसकी बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण इस सड़क से गुजरने वाले लोग दुर्गंध से नाक पर रुमाल से ढंककर चलने को मजबूर हैं, जिससे संक्रामक रोग की भी आशंका बनी रहती है। कोठी चौक के समीप मांस की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.