हाजीपुर, अप्रैल 21 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र सहदेई और देसरी प्रखंड में पदस्थापित अंचल अधिकारी व कर्मचारी के पिछले कई महीनों से हड़ताल पर चले जाने से अंचल व प्रखंड कार्यालय में अधिकांश कार्य ठप पड़े हुए है। करीब सवा माह से सीओ हड़ताल पर है,तो उससे पूर्व करीब ढाई माह से राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर है। इन दोनों के हड़ताल पर जाने से अंचल का कामकाज तो ठप पड़ा ही हुआ है। इधर,करीब एक पखवाड़े से पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड कार्यालय का भी अधिकतर काम ठप पड़ गया है। सीओ के हड़ताल पर चले जाने से राजस्व अधिकारी उनके बदले में काम कर रहे है। लेकिन कई ऐसे कार्य है,जो सीओ के डोंगल से होने वाला है, वह कार्य बाधित है। दाखिल खारिज, परिमार्जन, जांच, राजस्व से जुड़े संबंधित अन्य कार्य ठप पड़ गये हैं। इधर, राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से ...