चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर। प्रखंड सभागार में सोमवार को चक्रधरपुर के बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ सहायक निर्वाचक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि नये सिरे से एसआईआर की तैयारी की जा रही है। बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों को बताया गया कि प्रत्येक मतदाताओं के घरों में कैसे स्टीकर चिपकाया जायेगा तथा उनके घरों का नम्बर दिया जाएगा। इसके बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.