भागलपुर, सितम्बर 10 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। बाढ़ का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। सन्हौला अंचलाधिकारी राजनीश चन्द्र राय ने बुधवार को बाढ़ से प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने ननोखर, ताड़र, सोनूडीह, अमडंडा, बेलसर, डोभी, जगन्नाथपुर, मदारगंज गांवों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सभी जगह धान की फसल पूरी तरीके से डूब गई है, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित ताड़र पंचायत के सोनूडीह का बंगवारा टोला है। हल्का कर्मचारी से जांच कराया गया है। इस टोला में कुल 68 लोगों के घरों में पानी भर गया है। वस्तुस्थिति की सूचना जिला को भेजी गई है। यह भी पढ़ें- डेढ़ सौ बीघा धान की फसल पानी में डूबी, पानी में बह गई सालभर की मेहनत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...