कटिहार, जनवरी 30 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के करणपुर पंचायत अंतर्गत निंदोर गांव में लंबे समय से बंद पड़ी सड़क को अंचलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी की मौजूदगी में ग्रामीणों ने खुलवाया। सड़क बंद रहने से गांव के लगभग 400 परिवारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण मोहम्मद मोहिब आलम, अब्दुर गफ्फार, मोहम्मद हारून, मोजीबुर, मोहम्मद फारूक,मोहम्मद तनजुर, शुबनारायण दास, मोहम्मद मंसुर मोहम्मद पतानू ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण रोजमर्रा के काम, बच्चों की पढ़ाई और बीमारों को अस्पताल ले जाने में काफी दिक्कत हो रही थी। वहीं जमीन मालिक शंकर घोष का दावा था कि उक्त सड़क उनकी निजी जमीन पर होने के कारण उसे बंद किया गया था। मामले की सूचना मिलने पर प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.