पटना, अप्रैल 1 -- बीते नौ मार्च से जारी अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। बिरसा यूनाईटेड के अध्यक्ष सह प्रवक्ता आदित्य शिवम शंकर ने कहा कि हमें भ्रष्टाचार या भ्रष्टाचार निरोधी प्रयासों से विरोध नहीं है। हम सभी अधिकारी बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए अपने शत-प्रतिशत योगदान का संकल्प लेते हैं। हमारी एकमात्र मांग है कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद पर राजस्व सेवा के अधिकारियों की तैनाती हो। इसे राजस्व विभाग के अन्तर्गत ही रखा जाए। सरकार के निर्णय के विरोध में 21 और पदाधिकारियों ने सामूहिक अवकाश में शामिल होने का निर्णय लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...