भागलपुर, अगस्त 2 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंग मुक्ति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को घंटाघर स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 14 सितंबर को अंग रथ निकालने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष एनके प्रियदर्शी ने कहा कि अंग शिखर सम्मेलन हमारा बहुत सफल कार्यक्रम रहा, अब हम अंग रथ निकाल रहे है, जो पूरे अंग प्रदेश की परिक्रमा करेगी और लोगों को अंग अंगिका के प्रति जागरूक करेगी। वहीं बैठक में यात्रा की रूपरेखा और तैयारियों पर भी चर्चा की गई। मौके पर अमित विक्रम, गोपाल तांती, प्रो. देबज्योति मुखर्जी, मानवेंद्र कुमार, प्राणमोहन प्रीतम, शशांक सिंह, मंजर आलम, आनंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: दगड़ीगोड़ा में भव्य रथ यात्रा की सफलता पर समीक्षा बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...