भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ताल नृत्य संस्थान की ओर से कलाकेंद्र में रविवार को लोक उत्सव 2026 का आयोजन हुआ। रंगारंग कार्यक्रम के बीच अंग जनपद की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। यह समारोह लोक गायिका दिवंगत शारदा सिन्हा को समर्पित रहा। कार्यक्रम ​के उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि व नगर निगम की पूर्व महापौर डॉ. वीणा यादव, जिला कला एवं सांस्कृतिक विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी अंकित रंजन, शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. ज्योति चौधरी और रेणु भारती ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्थान की निदेशक श्वेता भारती ने किया। यह भी पढ़ें- भागलपुर : लोक उत्सव का रंगारंग आगाज आज उत्सव के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए मुख्य प्रशिक...