अंग्रेजों के समय का बनमनखी थाना, आज तक नहीं मिला नया भवन
पूर्णिया, मई 13 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। अंग्रेजों द्वारा स्थापित बनमनखी थाना को आजादी के कई वर्षों बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। अंग्रेजी शासन काल के दौरान धरहरा गांव में धरहरा थाना की स्थापना की गयी थी। देश की आजादी के दो दशक बाद करीब 60 के दशक में वर्तमान स्थल पर धरहरा थाना संचालित किया जाने लगा फिर बाद में इसका नामकरण बनमनखी थाना के रूप में किया गया। 1960 के दशक से लेकर बनमनखी थाना उसी भवन में संचालित हो रहा है। बनमनखी थाना को आज तक नया भवन नहीं मिल पाया है। पुराने भवन में बनमनखी थाना अध्यक्ष का कार्यालय कक्ष, मुंशी का कार्यालय, मालखाना एवं पुरुष हाजत संचालित है। कमरा छोटा होने के कारण दिक्कत हो रही है। पुराने एवं अद्यतन पंजी एवं फाइलों के रखरखाव को लेकर पदस्थापित कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.