सिद्धार्थ, फरवरी 4 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। अंग्रेजों को देश छोड़े लगभग 79 साल हो गए लेकिन उनके नाम पर सरकारी दस्तावेजों में आज भी जमीनें थीं। प्रशासन से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के चकईजोत, बजहा, जमुहवा में अंग्रेजों के नाम से दर्ज जमीनों से उनका नाम निरस्त कर 0.692हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार की संपति घोषित कर दिया है। डीएम डॉ.शिवशरणप्पा जीएन के न्यायालय में सरकार बनाम मिस डोरा एथेल गिवेन आदि का केस चल रहा था। उसी मामले में धारा 122 उप्र राजस्व संहिता 2006 में आदेश पारित कर देश आजाद होने के लगभग 79 वर्ष बाद भी तहसील शोहरतगढ़ के तीन ग्रामों के राजस्व अभिलेख खतौनी में चले आ रहे अंग्रेजों के नाम तहसीलदार व उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ की संयुक्त जांच आख्या के बाद निरस्त कर दिया है और संपति को राज्य सरकार की घोषित कर दिया है। ग्राम बजहा के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.