धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलका मांझी की 276वीं जयंती पर बुधवार को सरायढेला की गोल बिल्डिंग स्थित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा और बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति सहित अन्य संगठनों ने तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर बाबा तिलका मांझी स्मारक समिति के संरक्षक वीरेंद्र हांसदा ने कहा कि जब देश में कोई साधन नहीं था, तब तिलका मांझी ने अंग्रेजों से लोहा लिया था। अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ जंग छेड़ते हुए उन्होंने परंपरा और संस्कृति की रक्षा के लिए 13 जनवरी-1784 को अंग्रेज मजिस्ट्रेट अगस्तस क्लिवलैंड को तीर-धनुष से मार डाला था। भागलपुर के एक चौराहे पर विशाल बरगद के पेड़ पर अंग्रेजों ने उन्हें फांसी दी थी। समारोह में झरिया विधायक रागिनी सिंह, समिति की अध्यक्ष रायमुनी देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.