घाटशिला, फरवरी 11 -- घाटशिला, हिटी। घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को विभिन्न कार्यक्रम के बीच बाबा तिलका मांझी की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। इस क्रम में घाटशिला के किताडीह में बाबा तिलका मांझी की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर उनके तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्वासुमन अर्पित किया गया। जानकारी के अनुसार, गालूडीह के जगन्नाथपुर में बाबा तिलका मांझी की जयंती के मौके पर सिदो-कान्हू जाहेरगाड़ ठाकुरबाड़ी जोजोगोड़ा में कमेटी सहित जेएमएम के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। उसके बाद जयकारे लगाए गए। इस मौके पर कामरेड दुलाल चंद्र हांसदा ने कहा कि बाबा तिलका मांझी पहले स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही थे, जिन्होंने अंग्रेजों के प्रति हुल विद्रोह छेड़ा था। उन्होंने जंगल की रक्षा और अंग्रेजों के प्रति गोरिल्ला युद्ध किया था। वहीं, बहरागोड़ा प्रखंड क्षे...