नोएडा, मई 11 -- नोएडा। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में सोमवार को अंग्रेजी सप्ताह प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को सम्मानित किया। 4 से 8 मई तक आयोजित अंग्रेजी सप्ताह में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों ने हैंडराइटिंग, स्पेल बी, एक्सटेम्पोर, लेखन और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

परमाणु सुरक्षा पर कार्यशाला नोएडा। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में सोमवार को परमाणु और अन्य रेडियोधर्मी पदार्थों का प्रबंधन विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला में एनडीआरएफ, कस्टम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के 25 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस द...