अंग्रेजी शराब के साथ 3 युवक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, जून 17 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के गढ़पर-डाक्टर्स कॉलोनी से मंगलवार की देर शाम पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी। छापेमारी में बैगनाबाद मोहल्ला निवासी विकास कुमार, गढ़पर मोहल्ला निवासी रवि कुमार और सूरज कुमार को पकड़ा गया है। उनके पास से तलाशी में 5.40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। उनसे पूछताछ कर शराब तस्करी गिरोह का पता लगाया जा रहा है। उत्पाद अधीनियिम के तहत केस दर्ज कर तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार) यह भी पढ़ें- अंग्रेजी शराब के साथ 3 युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.