मोतिहारी, मई 3 -- पताही। पुलिस ने थाना क्षेत्र के बोकाने कला गांव में छापेमारी कर 51 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपर थानाध्यक्ष हेम शंकर यादव ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि बोकाने कला में अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई। इसमें नथुनी चौधरी की पत्नी आशा देवी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...