सीतामढ़ी, नवम्बर 20 -- पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना की पुलिस ने भिट्ठा चौक पर वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार तस्कर को 54 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में गिरफ्तार तस्कर भिट्ठा के शिवजी सहनी के पुत्र लालू सहनी के विरुद्ध थाने में एस आई मणिकांत कुमार के द्वारा एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार नामजद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर सुरसंड के कोआरी सरेह में एसआई मणिकांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान 85 लीटर नेपाली शराब को जब्त किया गया है। इस सम्बंध में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध एफआईआर की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.