आरा, मार्च 22 -- आरा। नवादा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के अनाइठ छोटी रेलवे लाइन के पास से अंग्रेजी शराब के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। बताया जा रहा है कि नवादा थाने की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी की अनाइठ छोटी रेलवे लाइन के पास अंग्रेजी शराब की खरीद बिक्री होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस पहुंची, तो किशोर पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। तभी पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रहे काले रंग के बैग से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। पुलिस के अनुसार किशोर ने पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह यूपी से अंग्रेजी शराब लेकर आ रहा था। पुलिस उसके अन्य कनेक्शन के बारे में भी छानबीन कर रहे हैं। .....
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.