पूर्णिया, फरवरी 28 -- बैसा, एक संवाददाता। रौट थाना पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक से विदेशी शराब की खेप ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल जब्त करते हुए कुल 43.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष के.के. सौरभ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमौर के बेलगच्छी निवासी किशोर कुमार ठाकुर तथा डगरूआ थाना क्षेत्र के डगरूआ निवासी संजय कुमार शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर, अमौर पुलिस ने मद्य निषेध अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 35.250 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गु...