लखीसराय, मार्च 2 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों मो . आलम तथा रविकांत की मदद से अंग्रेजी शराब की बोतलें एवं देसी महुआ शराब को रविवार को अलग-अलग स्थानों से छापेमारी में बरामद किया। पुलिस के अनुसार 51 बोतल 375 एमएल के व्हिस्की शराब की बोतल बरामद की गई। दूसरे थैले में भी 375 एमएल के ही 11 बोतल व्हिस्की बरामद की गई। कारोबारी भागने में सफल हो गया। वहीं अपर थानाध्यक्ष रविकांत की अगुवाई में 120 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। इसके कारोबारी कजरा थाना क्षेत्र के काशी टोला गांव के सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं दैत्या बांध के नजदीक सीताराम कोड़ा के पुत्र गणेश कोड़ा को 96 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कारोबारी सैदपुरा गांव की ओर जा रहा था। इस आशय की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.