बगहा, मार्च 2 -- बगहा। नगर थाना पुलिस ने होली से पूर्व कार्रवाई करते हुए रविवार को दीनदयाल नगर से छापेमारी कर 25 पेटी में रखे 218 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस की भनक लगते ही आरोपित तस्कर मौके से फरार हो गया। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि होली के मौके पर बिक्री के लिए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते बगहा लाई जा रही है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने नगर के दीनदयाल नगर में छापेमारी की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...