काशीपुर, जून 2 -- जसपुर, संवाददाता। बाल विकास परियोजना जसपुर शहर ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास और संचार कौशल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स शुरू किया है। इसके तहत छात्राएं अंग्रेजी बोलने और प्रभावी संवाद कौशल सीखेंगी। सोमवार को परियोजना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक मनीष कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की चयनित छात्राओं को चमन बाग स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट में संचालित होने वाले तीन माह के निशुल्क इंग्लिश स्पीकिंग प्रशिक्षण कोर्स की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को अंग्रेजी बोलने, संवाद स्थापित करने तथा आत्मविश्वास विकसित करने पर विशेष बल दिया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद प्रतिभागी छा...