दुमका, अप्रैल 13 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग में सोमवार को सत्र 2025-27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स वेलकम सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जैनेंद्र यादव थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभागाध्यक्ष डॉ. परमानंद प्रसाद सिंह, डॉ. अच्युत चेतन एवं डॉ. हिमाद्रि शेखर दत्ता सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नवप्रवेशी विद्यार्थियों के पारंपरिक स्वागत से हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद सेमेस्टर-3 के छात्र नीतीश सोरेन ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा पारंपरिक समूह नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्स...